spot_img
spot_img
HomeE-Paperराजस्थान पत्रकार संघ (जार) की हिण्डोली ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा.

राजस्थान पत्रकार संघ (जार) की हिण्डोली ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा.

हिंडोली:राजस्थान पत्रकार संघ (जार) के हिण्डोली ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह हाड़ा ने रविवार को कार्यकारिणी की घोषणा की। यह निर्णय जिलाध्यक्ष कलीमुदीन अंसारी एवं प्रदेश प्रतिनिधि महेंद्र शर्मा की सहमति से लिया गया।घोषित कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में नरेंद्र शर्मा, मनमोहन शर्मा एवं तुलसीराम कहार को जिम्मेदारी दी गई। ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर चांद सिंह पंवार, सुरेंद्र गौतम, मदन शर्मा और जगदीश मीणा को नियुक्त किया गया। ब्लॉक महासचिव पद पर धर्मराज मीणा और सीताराम गुर्जर की नियुक्ति हुई।इसके अलावा, ब्लॉक सचिव के रूप में विमल जैन, इस्लाम खान, गिरिराज सैनी एवं भोलाशंकर फुल्याणी को मनोनीत किया गया। ब्लॉक प्रवक्ता की भूमिका गौरव सोनी निभाएंगे।विशेष आमंत्रित सदस्यों में चंद्रप्रकाश योगी, धर्मेन्द्र सुवालका, रामप्रसाद जांगीड़, पारस जैन एवं शंकर सिंह हाड़ा को शामिल किया गया है।इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारों को मंच प्रदान करना संगठन का मुख्य उद्देश्य रहेगा। नई कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सतत कार्यरत रहेगी।

**राजस्थान पत्रकार संघ (जार) की हिण्डोली ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा**
राजस्थान पत्रकार संघ (जार) की हिण्डोली ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा…

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!