(बूंदी, 26 मार्च 2026)
राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम साबलिया की उपस्थिति में आज बड़ा नया गांव, तहसील हिंडोली (बूंदी) में एक गरिमामय स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कोटा संभाग प्रभारी महेंद्र मंडावरा, बांरा जिला युवा शक्ति अध्यक्ष राजेश (राजू) कांकर एवं ललित कांकर के पधारने पर जिला अध्यक्ष रामबाबू खंडारिया, जिला प्रभारी गिरिराज सिंधु, मनोज साबलिया, चौथमल खटकड़ा, अरविंद बंबोरिया, हरि शंकर बंडवाल, एवं समस्त बूंदी टीम ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
यह स्वागत समारोह कुमावत समाज के एकजुटता और विकास के प्रति समर्पण को दर्शाता है। कोटा संभाग प्रभारी महेंद्र सिंह मंडावरा ने बताया कि बांरा जिला के छबड़ा तहसील में कुमावत समाज का नि:शुल्क सम्मेलन 20 अप्रैल आयोजित हो रहा है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पधारकर इस आयोजन को भव्य और सफल बनाएं।
प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम साबलिया ने संबोधित करते हुए कहा, “ऐसे कार्यक्रम समाज में आयोजित होते रहना चाहिए, जिससे समाज विकास की राह पर अग्रसर होगा। नि:शुल्क सम्मेलन का आयोजन सराहनीय कदम है।” इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने एकता का संकल्प लिया और भावी योजनाओं पर चर्चा की।
