पंचायत राज चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा बसोली मंडल की बैठक, संभावित प्रत्याशियों से लिए आवेदन

पंचायत राज चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा बसोली मंडल की बैठक, संभावित प्रत्याशियों से लिए आवेदन

बसोली। पंचायत राज चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी बसोली मंडल की बैठक ब्राह्मणी माता मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में पंचायत समिति हिण्डोली के प्रभारी एवं पूर्व जिला प्रमुख राकेश बॉयत ने पंचायत समिति तथा जिला परिषद के विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक संभावित प्रत्याशियों के आवेदन प्राप्त किए।

बैठक के दौरान पंचायत समिति हिण्डोली के वार्ड संख्या 4, 5, 6, 7, 8 एवं 9 तथा जिला परिषद के वार्ड संख्या 2 और 22 से संभावित उम्मीदवारों के आवेदन लिए गए। इस दौरान चुनाव की तैयारियों और संगठन की भूमिका को लेकर चर्चा की गई।

पूर्व जिला प्रमुख राकेश बॉयत ने कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर कार्य करने तथा चुनाव में तन-मन से सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटना आवश्यक है।

बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शौकीन चंद राठौर, बसोली मंडल अध्यक्ष शिव प्रकाश तेली, पूर्व मंडल अध्यक्ष भेरू प्रकाश नकलक सहित पंचायत समिति एवं जिला परिषद के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में पंचायत राज चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *