
जिला प्रभारी सचिव रुक्मणि रियार ने हिण्डोली में किया पौधारोपण
हिण्डोली ( JEETU VAISHNAV )
जिला प्रभारी सचिव रुक्मणि रियार गुरुवार को हिण्डोली पहुंचीं। उन्होंने चतरगंज स्थित वन विभाग की नर्सरी में पौधारोपण कर ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान को गति दी। इस दौरान ‘एक पेड़ मां यशोदा के नाम’ अभियान के तहत भी पौधा लगाया गया।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों एवं वन विभाग के कार्मिकों ने शीशम, गुलर, बरगद, करंज, जामुन, आंवला एवं धोक सहित विभिन्न प्रजातियों के करीब 250 पौधे लगाए। इस अवसर पर अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में एडीएम हरबिंदर ढिल्लो सिंह, एसपी अविनाश शर्मा, एसडीएम शिवराज मीणा, तहसीलदार रतनलाल मीणा, डीएफओ आलोकनाथ गुप्ता, रेंजर कैलाश शर्मा सहित वन विभाग एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
