बूंदी -26 मार्च 2026
बांसी स्कूल के मेधावी छात्रों ने CSC ओलंपियाड 2026 में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सुमन योगी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सरिता सैनी द्वितीय स्थान पर रहीं। चिंटू गुर्जर और चंचल कुशवाह ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया।
स्कूल परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में कॉमन सर्विस सेंटर के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर महेश सोनी और दिनेश नामा की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। स्कूल प्रबंधक जगदीश प्रसाद गौतम नंदलाल सैनी ने विजेता छात्राओं को माला पहनाकर मुंह मीठा कराया। साथ ही प्रमाण पत्र भेंट कर उनका भव्य सम्मान किया।
