CBEO हिंडोली बुद्धाराम ने अपने पिताजी को, दी श्रद्धांजलि , सभा में स्टाफ सदस्यों व ब्लॉक के प्रधानाचार्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया!

(कोटा-31 मार्च 2026)

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हिंडोली के बुद्धाराम ने अपने पिताजी स्वर्गीय. श्री पोकराराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भावुक कार्यक्रम अपने कोटा स्थित निवास पर आयोजित किया।
इस श्रद्धांजलि सभा में स्टाफ सदस्यों व ब्लॉक के प्रधानाचार्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रमुख रूप से प्रशासनिक अधिकारी,रिटायर्ड जेडी तेजकवर, बूंदी एडी धनराज मीणा, शिव शंकर खींची, राजेश जैन, राजेंद्र झा, कमलेश बिश्नोई, इकबाल मियां, लक्ष्मण सिंह, सेवक सिंह, बलराम यादव, ललिता मीणा, महावीर खींची शारीरिक शिक्षक सहित अनेक शिक्षकगण कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी श्रद्धा प्रकट की।
कार्यक्रम में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और बुद्धाराम के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। यह आयोजन स्थानीय शिक्षा बिरादरी के बीच भावुक क्षण साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *