बूंदी, 7 मार्च 2026
बूंदी जिले के प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय महेश पटौदी की प्रथम पुण्यतिथि पर पटौदी परिवार, युवा साथी सेवा संस्थान, रोटरी क्लब बूंदी और भारतीय जैन संघटना बूंदी ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि सभा और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से उनकी स्मृति को अमर किया गया।युवा साथी सेवा संस्थान के अध्यक्ष विकास पांचाल ने बताया कि स्वर्गीय महेश पटौदी का पूरा जीवन सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा। उनकी पुण्यतिथि पर पटौदी परिवार के सदस्यों नरेश पटौदी, तेजमल पटौदी, रोहित-निधि पटौदी, निशांत, मोहित, पियुष-रिमी शेट्टी ने सुबह गौशाला में गोवंश को दाना चटाया, चार डालना अस्पताल के बच्चा वार्ड में किट वितरित किए तथा गणेश मंदिर और सुदामा सेवा संस्थान वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को भोजन प्रसाद वितरित किया।इन कार्यक्रमों के बाद रेड क्रॉस भवन बूंदी में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 64 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। पंडित ब्रज सुंदर शर्मा सामान्य चिकित्सालय बूंदी की ब्लड बैंक टीम ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, नरेंद्र गोचर, उमा अजमेर, प्रवीण गौतम, नरेश नगर, मोनिका जांगिड़ आदि के सहयोग से रक्त संग्रहण कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया।इस अवसर पर रोटरी क्लब बूंदी से अध्यक्ष ऋतुराज दाधीच, सचिव जगदीश मंत्री, प्रोजेक्ट डायरेक्टर महेंद्र जैन, भारतीय जैन संघटना बूंदी से अध्यक्ष प्रदीप हरसौरा, सचिन नरोत्तम जैन, कार्य अध्यक्ष प्रकाश महात्मा, महिला विंग से सुमन कासलीवाल, सचिन, बबीता गंगवाल, पूर्व अध्यक्ष अनीता हरसोला, युवा साथी सेवा संस्थान से उपाध्यक्ष राजाराम गोचर, संगठन मंत्री तुलसीराम सैनी, बनवारी सैनी, अशोक , त्रिलोक , राजेंद्र भारद्वाज, राजेंद्र दाधीच, ओम जैन, संतोष पत्नी एडवोकेट संजय जैन, दिनेश विजयवर्गीय, अंजनी भारद्वाज, मनमोहन अजमेर, रविंद्र, कला, अरुण जैन सहित बूंदी जिले के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अंत में स्वर्गीय महेश पटौदी के सुपुत्र रोहित पटौदी ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
