Success Story: पत्नी की समझदारी बनी किस्मत का मोड़! गहने रखे गिरवी, शुरू किया चाइनीज बिज़नेस – बदल दी जिंदगी की दिशा

Chinese Cart Startup Idea: अगर ठान लिया जाए तो कुछ भी करना मुश्किल नहीं. ये कर दिखाया है बुरहानपुर के इस दंपत्ति ने, आइए जानते हैं इनकी सक्सेस स्टोरी.

मोहन ढाकले/बुरहानपुर. कहते हैं न अक्सर पति की संघर्ष भरी कहानी में पत्नियों का सपोर्ट रहता है. इस बात को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के प्रतापपुरा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने भी चरितार्थ कर दिखाया है. पति दूसरों के यहां पर मजदूरी करने के लिए जाते थे जब पत्नी ने ठाना क्यों न अपना खुद का स्टार्टअप शुरू किया जाए. पत्नी ने अपना स्वयं के गहने गिरवी रखें और उस से एक छोटा सा स्टार्टअप 2008 में शुरू किया. अभी स्टार्टअप एक बड़ा रूप ले चुका है. अब यह पूरा परिवार 10 से 12 लोगों को रोजगार दे रहा है.

महिला ने दी जानकारी 

लोकल 18 की टीम ने जब प्रतापपुरा क्षेत्र में रहने वाली ड्रैगन चाइनीस की संचालिका संगीता प्रमोद सागर से बात की तो उन्होंने बताया कि कभी पति दूसरों के यहां पर काम करते थे. परिवार की स्थिति ठीक नहीं थी जब पत्नी ने सहयोग किया तो पति ने एक छोटे से स्टार्टअप की शुरुआत की. ड्रैगन चायनीस नाम से 2008 में एक छोटे से ठेले से शुरुआत की. लोगों को स्वाद बड़ा पसंद आया आज यह चाइनीज की सभी डिश बनाते हैं जिसमें उनकी पत्नी संगीता का अहम रोल रहा है. संगीता बताती हैं कि मेरे पति दूसरों के यहां पर काम करते थे जब मैंने हिम्मत दी तो उन्होंने मजदूरी करनी छोड़ी और अपना खुद का स्टार्टअप शुरू किया. 2008 से लेकर आज तक हम यह काम कर रहे हैं और 10 से अधिक लोगों को रोजगार भी दे रहे है प्रमोद बताते हैं कि मेरे पूरे परिवार का स्टार्टअप को खड़ा करने के लिए बहुत सहयोग मिला है जिसकी बदौलत आज में यहां तक पहुंचा हूं.

पत्नी संभालती है गल्ला 

प्रमोद बताते हैं कि इस काम के लिए मेरे बेटे गौरव सागर मेरी पत्नी और मैं स्वयं काम करते हैं. मेरी पत्नी गल्ला संभालने का काम करती है. जहां पर भी मेले शुभ प्रसंग के कार्यक्रम रहते हैं वहां पर हमारे द्वारा दुकान लगाई जाती हैं लोगों को हमारा स्वाद पसंद आता है. इसलिए लोग हमारी दुकान पर खाना पसंद करते हैं. हमारे यहां पर ₹40 से लेकर तो ₹100 तक चाइनीज बेची जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *