IAS Durga Shakti Nagpal Story: आईएएस दुर्गाशक्ति नागपाल एक बार फिर चर्चा में हैं. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने उनसे करोड़ों रुपये का हर्जाना मांगा है.
IAS Durga Shakti Nagpal Story: आईएएस दुर्गाशक्ति नागपाल एक बार फिर चर्चा में हैं. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने उनसे करोड़ों रुपये का हर्जाना मांगा है.
IAS Durga Shakti Nagpal Story: लखीमपुर खरी की डीएम चर्चित आईएएस दुगा र्शति नागपाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दिल्ली के पूसा रोड स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने उनसे 1.63 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है. संस्थान ने उन पर बंगले पर तीन साल तक कब्जा रखने का आरोप लगाया है. हालांकि नागपाल ने आवंटन खत्म होने के बादवजूद बंगला खाली नहीं करने के लिए माता-पिता के इलाज का हवाला दिया है.
2010 बैच की आईएएस दुगा शक्ति नागपाल मूलत: आगरा की रहने वाली हैं. उन्होंने इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमेन (IGDTUW) ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दुर्गा शक्ति नागपाल दूसरी कोशिश में यूपीएससी में 20वीं रैंक हासिल करके आईएएस बनी थीं. पहले प्रयास में उनका सेलेक्शन आईआरएस पद पर हुआ था.
पति भी थे आईएएस अधिकारी
दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह भी 2011 बैच के आईएएस अधिकारी थे. नागपाल का मूल कैडर पंजाब था. अभिषेक सिंह से शादी के बाद उन्होंने अपना स्थानांतरण उत्तर प्रदेश करा लिया था. अभिषेक सिंह ने साल 2023 में इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर शुरू किया है. उन्हें दिल्ली क्राइम वेब सीरीज में भी देखा जा चुका है.
