हिंडोली (16 मार्च 2026)
हिण्डोली मे गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि देश में पिछले कुछ समय से रसोई गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आमजन को भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती कीमतों के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का घरेलू बजट भी प्रभावित हो रहा है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से गैस सिलेंडर की कीमतों को नियंत्रित करने और आमजन को राहत देने की मांग की।कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस सिलेंडर की कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी द्वारा जनहित में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण बैरवा, पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा,कन्हैया लाल गुर्जर, भवरलाल गुर्जर, महेश सोमानी, प्रगति जोशी, जितेंद्र सैनी, दुर्गालाल वर्मा, पिंटू वर्मा, शुभम सुवालका, सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे
