बूंदी के सौरभ शर्मा ने यूपीएससी में AIR 146 हासिल कर रचा इतिहास


बूंदी,6 मार्च 2026:बूंदी जिले के गुरु नानक कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार शर्मा ने बचपन से मेधावी साबित होते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज घोषित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 146 प्राप्त कर पूरे देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इससे पहले हाल ही में आरपीएससी परीक्षा में भी उन्होंने 450वीं रैंक हासिल की थी।सौरभ ने बीकॉम पूरा करने के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की। उसके बाद एमकॉम में नेट और जेआरएफ योग्यता हासिल की। लगातार यूपीएससी और आरपीएससी परीक्षाओं की तैयारी करते हुए उन्होंने वर्तमान में अहमदाबाद में EFPO (Employees’ Provident Fund Organisation) में एनफोर्समेंट ऑफिसर और एकाउंट्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।सौरभ के पिता डॉक्टर प्रोफेसर मिलिंद कुमार शर्मा जोधपुर के एमबीएम विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं, जबकि माता श्रीमती कुमुद शर्मा जोधपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। सौरभ एडवोकेट दिनेश भूतिया एवं राजश्री भूतिया के सुपौत्र हैं।यह उपलब्धि स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। सौरभ ने कहा, “माता-पिता और परिवार के सहयोग से यह संभव हुआ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *