अज्ञात वाहन की टककर से बाईक सवार युवक की मौत, 3 मासूम बालिकाओं के सर से उठा पिता का साया!

हिण्डोली क्षेत्र के बड़ानयागाँव मे बीती रात नेशनल हाइवे 52 पर बंधन होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत हो गईं, जानकारी के अनुसार हिण्डोली निवासी रवि राजावत उम्र 28 वर्ष पुत्र नरेंद्र राजावतअपनी बाईक से बूँदी से हिण्डोली कि तरफ आ रहा था तभी बड़ानयागाँव मे बंधन होटल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी आसपास मौजूद ग्रामीणों ने एम्बुलेंस 108 की मदद से दुर्घटना मे घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गईं सुबह हिंडोली पुलिस की मौजूदगी मे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सपुर्द कर दिया परिजनों के अनुसार मृतक रवि राजावत के 3 मासूम लड़कियां है और मृतक होटल पर कार्य करता था, मृतक अपने परिवार मे अकेला कमाने वाला था अब तीनो मासूम लड़कियो के सर से पिता का साया उठ गया वही हिण्डोली पुलिस ने बताया की मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *