सांवरिया सेठ मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा-,श्री कृष्ण जन्मोत्सव
बड़ानयागांव। (jeetu vaishnav )

शोला की झोपड़ियां से सांवरिया सेठ मंदिर बड़ानयागांव तक श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शोला की झोपड़ियां में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हुआ। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर तथा माला पहनाकर भक्तों का भव्य स्वागत किया।
यात्रा के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की ओर से जनसेवा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। सांवरिया सेठ के भक्तों ने यात्रियों को मौसमी फलों एवं शीतल पेय का वितरण किया। श्रद्धालुओं के स्वागत का सिलसिला शाम तक चलता रहा।
पैदल यात्रा के सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचने पर हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर सेठ जी के दर्शन किए। मंदिर में ध्वजा-पताका चढ़ाई गई। इसके बाद भव्य नृत्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें श्रद्धालु जमकर झूमे।
वहीं सांवरिया सेठ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (जन्माष्टमी) महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है। आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह है और ग्रामीण मंदिर की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

