बूंदी (हाड़ोती ख़बर)।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा कार्यकारिणी में नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष हनुमान सहाय शर्मा एवं युवा शाखा उपाध्यक्ष विजय व्यास का सोमवार को परशुराम चौराहे पर भव्य अभिनंदन किया गया। समाजसेवी ब्राह्मण नेता संजय शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों और सर्व समाज बंधुओं ने माल्यार्पण कर मुह मीठा करवाकर दोनों नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा भी उपस्थित रहे। अभिनंदन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार विजयंत आमेरा, सुनील गौतम बॉबी, राजेश शर्मा, बंटी नोसंदा, ओम शर्मा, रामलाल गुर्जर, राजेश, टिल्लू सोमानी सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और नई नेतृत्व के प्रति उत्साह का प्रदर्शन हुआ।


