अशोक नगर बड़ानयागांव के बाजार में प्रतिभाओं का स्वागत करते हुए ग्रामीण।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 10 के परिणामों में श्री आदर्श माध्यमिक विद्या निकेतन चेता के छात्र रक्षित सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95.50 प्रतिशत अंक हासिल किए। रक्षित के पिता गिरिराज सेन हैं। वहीं, स्कूल के ही रोहित बेरवा ने पिता धनराज बेरवा के नाम को गौरवान्वित करते हुए 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर सचिन बैरागी ने पिता मोहनलाल बैरागी के आशीर्वाद से 91.17 प्रतिशत अंक हासिल किए।
खास बात यह है कि रक्षित सेन और रोहित बेरवा को सामाजिक विषय में 100 में से 100 पूरे अंक मिले, जो उनकी मेहनत का बेहतरीन प्रमाण है।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रघुनाथ कुमावत ने सभी सफल छात्र-छात्राओं का स्वागत साफा पहनाकर, माला डालकर और तिलक लगाकर किया। अशोक नगर बडा नया गांव के बाजार में भव्य जुलूस निकालकर इन मेधावियों का जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों और शिक्षकों की मेहनत को सराहा तथा सभी छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं।यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
जुलूस निकालकर स्वागत करते हैं ग्रामीण
न्यू आदर्श पब्लिक स्कूल(बड़ानयागाँव) के छात्रों ने आरबीएसई कक्षा 10 में चमकाया परचम, विद्यालय टॉपर्स का भव्य स्वागत।
न्यू आदर्श पब्लिक स्कूल अशोकनगर
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा जारी कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में अशोकनगर बड़ा नयागांव स्थित न्यू आदर्श पब्लिक स्कूल का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। स्कूल ने एक बार फिर साबित किया कि अनुशासित शिक्षा और मेहनत से शानदार सफलता हासिल की जा सकती है।
आज दोपहर स्कूल प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में इन मेधावी छात्रों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य मदन कुमावत ने कहा, “ये परिणाम हमारे विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण हैं। छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करेंगे।”
विद्यालय टॉपर्स की सूची:
शिवानी सैनी: 92.83%
मोहित सैनी: 92.00%
कुलदीप कुमावत: 91.69%
दीपिका कुमावत: 89.50%
स्कूल प्रबंधन ने घोषणा की कि इन छात्रों को विशेष छात्रवृत्ति और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह उपलब्धि स्थानीय समुदाय के लिए प्रेरणादायक है।
मिशन क्लासेज सथुर: RBSE कक्षा 10 में शानदार परिणाम!
मिशन क्लासेज सथुर: RBSE कक्षा 10 में शानदार परिणाम!खुशियां मनाते शिक्षक व विद्यार्थी
सथुर मिशन क्लासेज के छात्रों ने RBSE कक्षा 10 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन किया। टॉपर्स: मनीषा सैनी (93.33%), अंजली गुर्जर (90%), गरिमा कुशवाहा (84.67%)।
सम्मान समारोह में प्रबंधक खेमराज व संजय कुमावत ने बधाई दी।
बड़ानयागांव-
ज्ञानम् कोचिंग का शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा, हर्ष ने विज्ञान में पूरे 100 अंक प्राप्त किए!
ज्ञानम् कोचिंग इंस्टीट्यूट अशोकनगर, बड़ानयागांव का कक्षा 10 का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। हर्ष शर्मा ने विज्ञान विषय में 100 अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। इसके साथ ही आर्यन सेन ने 98 अंक, सौरभ कुमावत ने 97 अंक, अनामिका बैरागी ने 95 अंक तथा शंकर मीणा ने गणित विषय में 97 अंक अर्जित किए। कोचिंग के सभी 25 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संस्था प्रबंधक सचिन गौतम एवं गिरिराज शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और बेहतर परिणाम के लिए स्टाफ व अभिभावकों का आभार जताया।
प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए विशेष संदेश! 🌟WhatsApp-8764902438
नोट: सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों के मनोबल बढ़ाने के लिए हाडोती खबर*द्वारा परिणाम समाचार आपके सामने दिखाए गए हैं। इसे किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए hadhotikhabar.com पर ईमेल करें। WhatsApp-8764902438
अगर आप सरकारी/निजी विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थी हैं, तो अपना विवरण (नाम, कक्षा, स्कूल, प्रतिशत/रैंक आदि) हमें भेजें। हम आपके परिणाम को प्रमुखता से प्रकाशित करने का प्रयास करेंगे! आप सभी सरकारी/निजी विद्यालय व अभिभावकों व विद्यार्थियों को उत्कर्ष परिणाम के लिए हाडोती खबर की ओर से बहुत-बहुत बधाई! 🎉 धन्यवाद! 🙏 आपका सहयोग सराहनीय है।