बूंदी-(9 मार्च 2026)
ओम बना टाइगर फोर्स बूंदी जिलाध्यक्ष लखन सिंह पंवार का मारवाड़ के धोरा धरती उदट में ओम बना टाइगर फोर्स के 14वें स्थापना दिवस पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पंवार को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओम बना टाइगर फोर्स भारत के संस्थापक माधो सिंह उदट ने जिलाध्यक्ष लखन सिंह पंवार द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की खूब सराहना की। विशेष आकर्षण के रूप में धोरा धरती उदट में 121 कलाकारों ने ओम बना के भव्य भजन संध्या के साथ जागरण का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। यह आयोजन सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक उत्साह का प्रतीक बना।
