मानव सेवा समिति कार्यकर्ता ने तीसरी बार रक्तदान कर बचाई महिला मरीज की जान

बूंदी, 15 मार्च 2026:

जिला मानव सेवा समिति के कार्यकर्ता रामबाबू पांचाल ने मानवता की अनोखी मिसाल पेश की। जिला चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड में भर्ती गंभीर बीमार सईदन बानो पत्नी फैजल मोहम्मद को एक यूनिट रक्त की तत्काल आवश्यकता थी। इसकी सूचना मिलते ही रामबाबू पांचाल ने बूंदी ब्लड बैंक पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया और मरीज का जीवन बचाया।यह उनका तीसरा रक्तदान था, जो उन्होंने 54 वर्ष की उम्र में किया। रक्तदान के बाद रामबाबू पांचाल ने कहा, “मानव सेवा समिति से जुड़ने के बाद मैंने यह कदम उठाया। रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि नया रक्त बनने से शरीर में ऊर्जा आती है। साथ ही, रक्त की निशुल्क जांच भी हो जाती है।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि बिना संकोच के नियमित रक्तदान करें, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके।समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने इस प्रयास की सराहना की। मौके पर सोनू डगोरिया, शुभम खोईवाल, रवि कुमार गोंद, सुरज राठौर, एडवोकेट मुकेश वर्मा, एडवोकेट रमेश चंद्र आजाद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *