हिंडोली/बूंदी (19 मार्च 2026)
हिंडोली थाना क्षेत्र के अमरत्या चौराहा, 148 डी रोड के पास कल(बुधवार 18 मार्च2026) शाम करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। कोटा के सरस्वती कॉलोनी निवासी चंद्रप्रकाश कुमावत अपनी मारुति कार में अपने परिवार माया, , मोहित, राजु और राजकुमारी को लेकर नैनवा-उनियारा से कोटा अपने घर लौट रहे थे। चंद्रप्रकाश ही कार चला रहे थे।सामने से एक ट्रक तेज रफ्तार और लापरवाही से आता हुआ उनकी कार से जोरदार टकरा गया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी पांच सदस्यों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीणों ने फौरन सहायता की और 108 एम्बुलेंस से घायलों को हिण्डोली सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर हालत को देखते हुए कोटा के अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल कोटा में उनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।घटना की जानकारी देते हुए हुए हरिशंकर कुमावत (निवासी छत्रपुरा, बूंदी) ने बताया कि चंद्रप्रकाश उनके मामा हैं। उन्होंने दोषी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आज 19 मार्च2026 को हिंडोली थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाइए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
