हिंडोली (16 मार्च 2025)
हिण्डोली कस्बे में शनिवार शाम आयोजित अनुसूचित जाति-जनजाति विकास समिति की बैठक में सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष बाबूलाल रैगर को नियुक्त किया गया, जबकि पूर्व सरपंच खेमराज मीणा को अंबेडकर जयंती संयोजक बनाया गया; बैठक में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती तहसील मुख्यालय पर मनाने, अंबेडकर पार्क-भवन के लिए भूमि आवंटन और तैयारियों पर निर्णय लिया गया, साथ ही राकेश मीणा को कोषाध्यक्ष, हरिराम मीणा सह-संयोजक, कालूलाल मीडिया प्रभारी, मुकेश राव सचिव तथा कैलाश मीणा, कैप्टन शोजीराम, मोहन रैगर, रामदयाल, छीतर फोजी व शिवराज खींची को संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया।
