हिण्डोली। 16 मार्च 2026
कस्बे में सोलर प्लांट के कार्य के नाम पर एक निजी फर्म द्वारा बिना स्वीकृति रातोंरात सड़कों की खुदाई कर दिए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार और रविवार की रात को फर्म द्वारा कस्बे की कई सड़कों और पुराने हाईवे 12 को खोद दिया गया। जिसके कारण अमजन को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा जानकारी के अनुसार निजी सोलर कंपनी द्वारा अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के लिए नगरपालिका से सड़क किनारे परमिशन से खुदाई की गई, लेकिन सम्बंधित ठेकेदार ने सड़क को बिच मे से खोद दिया वही कस्बे के मुख्य बाजार से निकलने वाले पुराने हाइवे को बिना सार्वजनिक निर्माण विभाग की अनुमति के खोद दिया । खुदाई के दौरान दर्जनों पानी की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना अनुमति इस तरह रातोंरात खुदाई होना ठेकेदार व विभागों के अधिकारियो के बिच मिलीभगत की ओर इशारा करता है। अचानक हुई खुदाई से कस्बे का स्वरूप भी बिगड़ गया और सड़कों पर आवागमन में दिक्कतें बढ़ गई हैं।इस मामले को लेकर कस्बे के व्यापारियों और आमजन में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत करवाने तथा टूटे हुए नल कनेक्शनों को ठीक कराने की मांग की है।राहगीर हो रहे परेशान
तहसील चौराहे व मुख्य बाजार मे सड़क की खुदाई होने से राहगीर परेशान दिखाई दिए दोपहिया व चार पहिया वाहनों को काफ़ी दिक्क़त का सामना करना पड़ा चौराहे पर अनेक बार जाम की स्थिति बन गईं वही वाहनों के टायर से सड़क किनारे गिट्ठी से अनेक राहगीरी घायल हो गए ।
सोलर कंपनी ने सड़क किनारे लाईन बिछाने के लिए परमिशन मांगी थी निर्धारित शुल्क जमा करवाने के बाद सड़क किनारे लाईन डालने की अनुमति दी थी नल कनेक्शन टूटे है तो उसको ठेकेदार की तरफ से ठीक करवाया जायेगा।
जितेंद्र कुमार मीणा – अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका हिण्डोली
किसी भी ठेकेदार को हाइवे खोदने की अनुमति नहीं दी है अगर अगर हाइवे पर खुदाई हुई है तो उसे नियमानुसार कार्यवाही करके ठेकेदार से सही करवाया जायेगा
लोकेश नागर –सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग
