राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम में, चमकते सितारे !

बूंदी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया है। इस बार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सुबह 10 बजे परिणाम जारी किया। बोर्ड परीक्षाओं में कुल 9 लाख 10 हजार 9 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परिणाम को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता देखी गई।हिंडोली उपखंड क्षेत्र में हाल ही में घोषित 12th (कला वर्ग) बोर्ड परीक्षा परिणामों में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावंतगढ़ के तीन विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इनमें कृष्णा कुमारी, पुत्री रामनारायण, ने सर्वाधिक 97.80% (कला वर्ग)अंक हासिल किए। कृष्णा कुमारी ने बताया “मेरी सफलता का राज़ नियमित पढ़ाई और शिक्षकों का मार्गदर्शन है। कभी हार न मानें, मेहनत जरूर रंग लाती है!”

कृष्णा कुमारी, पुत्री रामनारायण, ने सर्वाधिक 97.80

रेशमा कुमारी किराड़, पुत्री ज्ञान सिंह, ने 97.00 % अंक (कला वर्ग) में प्राप्त कर दूसरा स्थान बनाया। रेशमा ने कहा “अच्छे परिणाम ने साबित किया कि समय प्रबंधन और आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत हैं। माता-पिता व शिक्षकों के आशीर्वाद से सब संभव है।

रेशमा कुमारी किराड़, पुत्री ज्ञान सिंह, ने 97.00 प्रतिशत

वहीं, क्रिया जैन, पुत्री राजेश कुमार जैन, ने 96.40% अंक (कला वर्ग) में प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। क्रिया ने बताया -“पढ़ाई को खेल की तरह लीजिए, रोज़ थोड़ा-थोड़ा करें। मेरी सफलता माता-पिता ,शिक्षकों की प्रेरणा और कड़ी मेहनत का फल है।”

क्रिया जैन, पुत्री राजेश कुमार जैन, ने 96.40 प्रतिशत

आपके गाँव, स्कूल, समाज, परिवार और माता-पिता का नाम रोशन करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
इस उपलब्धि पर हमें गर्व है। ईश्वर आपको भविष्य में भी नई ऊँचाइयों प्रदान करें।
उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएँ। 💐🌟

आशाराम नागरइंजीनियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *