त्रिवेणी चौक हिंडोली मे होलिका दहन.. कस्बे में सोमवार शाम को होली पर्व के उपलक्ष्य में विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। निर्धारित शुभ मुहूर्त में पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका प्रज्वलित की।होलिका दहन स्थल पर शाम ढलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पारंपरिक होली गीत गाए और परिवार की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। युवाओं व बच्चों में भी उत्साह का खूब जोर दिखा। होलिका की परिक्रमा कर लोगों ने गेहूं की बालियां व उपले अग्नि को अर्पित किए।यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दहन के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी।होलिका दहन के साथ ही कस्बे में रंगोत्सव शुरू हो गया है। धुलेंडी पर लोग रंग-गुलाल लगाकर हर्षोल्लास से होली मनाएंगे।
हिण्डोली में विधि-विधान से हुआ होलिका दहन, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना…
