श्री सांवरिया सेठ मंदिर में 9 जून से राम महायज्ञ का शुभारंभ, 17 जून को प्राण प्रतिष्ठा

स्वर्गीय शिक्षक अर्जुन लाल शर्मा की अंतिम इच्छा के अनुसार,

उनकी धर्मपत्नी की स्मृति में बनवाया गया यह मंदिर-

(बड़ानयागांव/बूंदी-26 मार्च 2026)

राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोली उपखंड के अशोकनगर बड़ानया गांव में श्री सांवरिया सेठ मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है। स्वर्गीय शिक्षक अर्जुन लाल शर्मा की अंतिम इच्छा के अनुसार उनकी धर्मपत्नी की स्मृति में बनवाया गया यह मंदिर अब भक्तों के लिए तैयार होने जा रहा है। आज मंदिर परिसर में संत श्री 1008 नरोत्तम दास जी महाराज और आचार्य चौथमल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर ध्वजा स्थापना की, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण, महिलाएं और धर्मप्रेमी शामिल हुए।

स्व. अर्जुन लाल शर्मा ने देवलोक गमन से पहले श्री सांवरिया सेठ संस्कार सेवा समिति के नाम से मंदिर कमेटी गठित कर अपनी सारी जमीन-जायदाद मंदिर को दान कर दी थी। संत नरोत्तम दास जी महाराज ने कहा, “झूठी मोह-माया सब बेकार है। तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा।”उन्होंने कार्यक्रम के दौरान भक्त जनों से त्याग व समर्पण की भावना के साथ जीवन जीने की बात कही।

ध्वजा स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए मंदिर समिति सदस्य & धर्म प्रेमी ग्रामीण।

समिति अध्यक्ष दुर्गा शंकर मंत्री ने बताया कि बूंदी जिले के लिए यह सौभाग्य की बात है। 9 जून से 17 जून तक श्री राम महायज्ञ आयोजित होगा। 9 जून को कलश यात्रा और 17 जून को भव्य प्राण प्रतिष्ठा होगी। महायज्ञ के बाद श्री सांवरिया सेठ की भाव प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मंदिर कमेटी और ग्रामीण पूरी तैयारी में जुट गए हैं।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष दुर्गा शंकर मंत्री, कोषाध्यक्ष नितेश कुमार, सदस्य प्रहलाद गुर्जर, अजीत सिंह नरूका, राधेश्याम कुमावत, सुशील सोनी, नंदलाल कुमावत, हीरालाल कुमावत, सत्यनारायण वैष्णव, सांवरमल सोनी, विकास शर्मा, सुरेश कुमावत, बंटी कुमावत के अलावा धर्मप्रेमी रामबाबू कुमावत, शशी शर्मा, राजेश गोतम, करण सिंह, राहुल जैन,रामचंद्र कुमावत, विशाल लक्षकार,मोहन शर्मा, बन्टी कुमार, हीरालाल बैरागी, अशोक कुमावत, समेत बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।

जयपुर के मूर्तिकार श्याम सुंदर गौड़ और उनके पुत्र कुशाग्र गौड़ द्वारा सांवरिया सेठ जी की 21 इंच लंबी मूर्ति तैयार की जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह मूर्ति सबसे श्रेष्ठ और कठोर कृष्ण शिला से बनाई जा रही है

सांवरिया सेठ जी की 21 इंच लंबी श्रेष्ठ कृष्ण शिला मूर्ति का निर्माण जोरों पर।

 

जयपुर के शीतल श्याम मूर्ति कला केंद्र के प्रसिद्ध मूर्तिकार श्याम सुंदर गौड़ और उनके पुत्र कुशाग्र गौड़ द्वारा सांवरिया सेठ जी की 21 इंच लंबी मूर्ति तैयार की जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह मूर्ति सबसे श्रेष्ठ और कठोर कृष्ण शिला से बनाई जा रही है, जो इसकी गुणवत्ता और स्थायित्व को सुनिश्चित करेगी।

मूर्तिकार श्याम सुंदर गौड़ ने बताया कि उन्होंने अयोध्या, वृंदावन, ओडिशा, केरल, उज्जैन और बेणेश्वर धाम जैसे पावन स्थानों पर विविध मूर्तियां तैयार की हैं। विशेष रूप से, मेवाड़ नरेश डॉ. लक्ष्यराज सिंह के लिए श्री रामलला बाल स्वरूप की मूर्ति भी उनके द्वारा बनाई गई है। यह निर्माण भक्ति और कला का अनूठा संगम दर्शाता है।

 

प्रसिद्ध मूर्तिकार श्याम सुंदर गौड़ और उनके पुत्र कुशाग्र गौड़ द्वारा मेवाड़ नरेश डॉ. लक्ष्यराज सिंह के लिए श्री रामलला बाल स्वरूप की मूर्ति भी उनके द्वारा बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *