भामाशाहों के सहयोग से कुल 2 लाख रूपये की राशि दी गई

घनश्याम गुर्जर एवं मुख्य भामाशाह शिवचंद सिंह पंवार द्वारा कक्षा कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया गया
हिंडोली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत काछोला के ग्राम बावड़ी खेड़ा में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा कक्ष का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीईओ कुंजबिहारी भारद्वाज , पीईओ मिथिलेश सिंह ,घनश्याम गुर्जर एवं मुख्य भामाशाह शिवचंद सिंह पंवार द्वारा कक्षा कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया गया ।छात्र छात्राओं के लिए विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुदृढ़ता लाने को लेकर मुख्य भामाशाह शिवचंद सिंह पंवार द्वारा उनके पिता स्वर्गीय नारायण सिंह पंवार एवं दादोसा स्वर्गीय बलदेव सिंह पंवार की पुण्य स्मृति में विद्यालय परिसर में एक लाख ग्यारह हजार रुपए की राशि से कक्षा कक्ष का निर्माण कराया गया एवं इनके परिवार के सदस्यों द्वारा कुल सहयोग एक लाख तरेपन हजार रुपए की राशि विद्यालय को अलग अलग कार्यों के लिए दी ।कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई।

साथ ही विद्यालय को ज्ञानदीप स्कूल की तरफ से लाइट एवं जाली फिटिंग ,किशन चौधरी एवं महेंद्र कहार द्वारा एलईडी टीवी ,सनराइज एकेडमी द्वारा फिसलन पट्टी ,चांद सिंह पंवार द्वारा कुलर,प्रवीण कुमार मीना एवं वेदप्रकाश योगी द्वारा दो दो बैंच ,लखनसिंह पंवार द्वारा मेटिंग मेटडोर,सहित कुल 22 भामाशाहों जिनमें विजय सिंह ,भेरूसिंह,जयसिंह,बाबूलाल , मान सिंह,देवी लाल ,कैलाश सिंह,हीरालाल ,लालाराम , चांद सिंह द्वारा विद्यालय को पंखे, बेंच आदि के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया । तत्पश्चात सीडीईओ कुंजबिहारी भारद्वाज द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार अपने गांव से ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन विद्यालय में करवाए। उसके बाद विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस दौरान रामसिंह पंवार सहित कई ग्रामीण ,महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे ।कार्यक्रम के बीच गांव में उतरा 11 हजार केवी लाइन का करंटकार्यक्रम के बीच में ही खंभों से निकल रही 11 हजार केवी विद्युत लाइन का करंट उतर गया। जिससे पूरे गांव में कई लोगों के घरेलू उपकरण जलकर खाक हो गए। इस दौरान मौके पर ही बैठे सीडीईओ कुंजबिहारी भारद्वाज ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारी को दूरभाष के जरिए घटनाक्रम बताया ओर जल्द से जल्द ये हाई वोल्टेज करंट उतरने जैसी गंभीर समस्या का निस्तारण करवाने हेतु बात कही।
