पंचायत सांवतगढ़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गणेशपुरा में अज्ञात चोरों- मचाया उत्पात(दबलाना थाना क्षेत्र का मामला)

दबलाना थाना परिसर में पसरा सन्नाटा,नहीं मन सकी पुलिसकर्मियों की होली।

ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गणेशपुरा में अज्ञात चोरों ने चोरी के इरादे से स्कूल में घुसकर विद्यालय के ऑफिस का ताला तोड़ दिया। इसके बाद ऑफिस में रखी अन्य कमरों की चाबियां निकालकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। घटना का पता सोमवार को स्कूल खुलने पर विद्यालय स्टाफ को लगा।प्रधानाचार्य धनराज बैरवा ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात के दौरान कई जगह तोड़फोड़ भी की गई और सरकारी कागजातों को भी नुकसान पहुंचाया गया। हालांकि गनीमत रही कि स्कूल में रखे अन्य महत्वपूर्ण सामान को नुकसान नहीं पहुंचा।वार्ड पंच जोधराज प्रजापत ने बताया कि स्कूल में हुई इस घटना से ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द वारदात में शामिल अज्ञात व्यक्तियों को पकड़कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करे।प्रधानाचार्य का कहना है कि सोमवार शाम को पूरे घटनाक्रम की लिखित जानकारी दबलाना थाना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *