65 आईएएस अफसरों के तबादले,हरफुल सिंह यादव होंगे बून्दी के जिला कलेक्टर!

बूंदी/जयपुर 01/04/2026

राज. सरकार ने बीती रात 65 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय में बडा फेरबदल हुआ। कई नए अफसरों की एंट्री हुई। वहीं, 25 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी का तबादला मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर कियाइसके अलावा मुकुल शर्मा और अरविन्द कुमार पोसवाल को मुख्यमंत्री का विशिष्ट सचिव नियुक्त किया गया है। कोटा विकास प्राधिकरण आयुक्त हरफुल सिंह यादव को बून्दी की कमान सौंपी गई है। वही बूंदी जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा को करौली जिले की कमान सौंपी गई है।राजधानी जयपुर के जिला कलक्टर की जिम्मेदारी अब संदेश नायक संभालेंगे, जबकि नम्रता वृष्णि को जोधपुर और गौरव अग्रवाल को उदयपुर का नया जिला कलक्टर नियुक्त किया गया है।चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी को बाड़मेर से स्थानांतरित कर टोंक का जिला कलक्टर बनाया गया है। बीकानेर जिले की कमान निशांत जैन को सौंपी गई है, जिन्हें बीकानेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। वहीं कन्हैया लाल स्वामी को जोधपुर का संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया हैअन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में नमित मेहता को आबकारी आयुक्त (उदयपुर), सुरेश कुमार ओला को प्रबंध निदेशक, रीको और आलोक रंजन को आयुक्त, राजस्थान आवासन मण्डल नियुक्त किया गया है। गृह विभाग में राजेन्द्र कुमार वर्मा और अंजलि राजोरिया को संयुक्त शासन सचिव बनाया मुख्यमंत्री के सचिवालय में सुश्री रीया डाबी, सोहन लाल, रजत यादव और अक्षत कुमार सिंह को विशेषाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है, जबकि गरिमा नरूला को मुख्य सचिव कार्यालय में विशेषाधिकारी नियुक्त किया गया है।इसके अलावा अपर्णा गुप्ता को कोटपूतली-बहरोड़, मयंक मनीष को डीग और अतुल प्रकाश को खैरथल-तिजारा का जिला कलक्टर बनाया गया है। बाबूलाल गोयल को चिकित्सा शिक्षा विभाग का आयुक्त और नीलाभसक्सेना को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *