बदमाश बेखौफ, पुलिस सिर्फ़ कागज़ी कार्रवाई तक! खोजागेट में सीसीटीवी के सामने ही दो बाइक चोरी

बूंदी के खोजागेट इलाके में बदमाशों का राज़ चल रहा है। दिनदहाड़े सीसीटीवी कैमरों के सामने बाइक चोरी कर रहे अपराधी बेखौफ हैं, लेकिन पुलिस महकमे की नाकामी साफ़ दिख रही है। चोरी की घटनाएँ कैमरे में कैद होने के बावजूद आरोपी खुले घूम रहे हैं और पुलिस सिर्फ़ रिपोर्ट लिखकर सो गई है।बूंदी के गिरिराज कुमार बैरागी ने बताया कि 11 मार्च की रात को उनकी बाइक खोजागेट पर सोनोग्राफी सेंटर के बाहर खड़ी थी। रात 9:30 बजे एक बदमाश आराम से आया और बाइक उड़ा ले गया। सीसीटीवी में आरोपी का चेहरा साफ़ नज़र आ रहा है, फिर भी कोतवाली पुलिस के हाथ खाली हैं। गिरिराज ने शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं।इसी तरह गुढ़ानाथावतान के विकास कुशवाह की बाइक खोजागेट पर बैंक के बाहर दोपहर 2:04 बजे चोरी हो गई। मुंह पर कपड़ा बांधे बदमाश ने लॉक तोड़ दिया और बाइक लेकर निकल गया। पूरा कांड बैंक के सीसीटीवी में कैद है, लेकिन पुलिस अब तक सो रही है।थानाप्रभारी रमेशचंद का ढुलमुल जवाब है कि रिपोर्ट पर केस दर्ज कर सीसीटीवी देखी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी होगी। लेकिन जनता सवाल पूछ रही है- आरोपी के चेहरे साफ़ हैं, फिर पुलिस क्यों निष्क्रिय है? क्या महकमे में इच्छाशक्ति की कमी है या अपराधियों को संरक्षण? आमजन की आवाज़: अब बस हो गया! पुलिस को झपकी तोड़नी होगी वरना अपराध का ग्राफ़ चढ़ता ही जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *