विधानसभा में भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा ने उठाई कानून में संशोधन और आर्थिक राहत की मांग –(स्वर्णकार समाज)
अब राजस्थान विधानसभा में जहाजपुर भाजपा विधायक श्री गोपीचंद मीणा ने उठाई कानून में संशोधन और आर्थिक राहत की मांग।
BNS धारा 317 (पूर्ववर्ती IPC 411) में शिथिलता बरतने और पुलिस दुर्व्यवहार पर रोक लगाने की पुरजोर मांग।बून्दी जिलाध्यक्ष डॉ. दीक्षान्त सोनी के नेतृत्व में उपजे प्रदेशव्यापी आंदोलन का बड़ा असर, विधानसभा में लगा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव।बून्दी जिले से स्वर्णकार समाज के हितों की रक्षा के लिए सुलगी चिंगारी अब राजस्थान विधानसभा की दहलीज तक पहुँच गई है। जहाजपुर से भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव (नियम 131) के माध्यम से स्वर्णकार समाज की पीड़ा को प्रमुखता से उठाते हुए कानून में संशोधन और समाज के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है।कानून के नाम पर स्वर्णकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं-: भाजपा विधायक मीणासदन का ध्यान आकर्षित करते हुए भाजपा विधायक मीणा ने कहा कि अनजाने में या जानकारी के अभाव में यदि कोई स्वर्णकार व्यापारी किसी वस्तु की खरीदारी कर लेता है, तो पुलिस द्वारा BNS धारा 317 (पूर्ववर्ती IPC 411) का दुरुपयोग कर उनके साथ बदसलूकी और मानसिक-शारीरिक शोषण किया जाता है।उन्होंने हालिया दुखद घटनाओं का हवाला देते हुए बताया कि जुलाई-अगस्त 2025 में उदयपुर के सुरेश सोनी और भीलवाड़ा के खूबचंद सोनी की पुलिस कस्टडी में हुई मृत्यु ने पूरे स्वर्णकार समाज को झकझोर दिया है। विधायक मीणा ने सुझाव दिया कि ऐसी कार्यवाहियों के दौरान स्थानीय स्वर्णकार समाज की कमेटी को विश्वास में लिया जाए और जिला पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए जाएं।आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उठाई मांगेंबढ़ते सोने-चांदी के दामों और व्यापारिक अनिश्चितता को देखते हुए विधायक मीणा ने सरकार से निम्नलिखित मांगें रखीं-:ब्याज मुक्त ऋण-: एक निवेदन यह है कि भारत सरकार द्वारा जारी “प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना” में शामिल स्वर्णकार समाज के कारीगर आज चांदी-सोने के बढ़ते भाव से परेशान है, भाव आसमान छू रहे हैं? ऐसी स्थिति में सरकार से आग्रह करूंगा कि स्वर्णकार कारीगरों को कम से कम “10 लाख रुपए का बैंक से बिना गारंटी और बिना ब्याज ऋण उपलब्ध करवाने हेतु सरकार योजना बनाए और साथ ही स्वर्णकार दुकानदारों के लिए बैंको के माध्यम से कम से कम 20 लाख की क्रेडिट लिमिट बनाये जाने हेतु सरकार कार्य योजना बना कर स्वर्णकार समाज का हित करें, जिससे सोने-चांदी के व्यापारी, इन धातुओं के बढ़ते-घटते भाव की परेशान मुक्त हो कर अपना व्यवसाय निरन्तर कर सकें।डॉ. दीक्षान्त सोनी के नेतृत्व का दिखा असरइस पूरे मामले को विधानसभा पटल तक पहुँचाने में स्वर्णकार महासभा के प्रदेश प्रवक्ता एवं बून्दी जिलाध्यक्ष डॉ. दीक्षान्त सोनी की निर्णायक भूमिका रही है। फरवरी 2025 में डॉ. सोनी ने बून्दी से जिस आंदोलन की शुरुआत की थी, उसने आज प्रदेशव्यापी स्वरूप ले लिया है। उनके द्वारा विधायक मीणा को सौंपे गए ज्ञापनों और निरंतर पत्राचार का ही परिणाम है कि आज सरकार के समक्ष समाज की माँगें मजबूती से खड़ी हैं।”स्वर्णकार समाज माननीय विधायक गोपीचंद मीणा का आभार व्यक्त करता हैं।
स्वर्णकार समाज के हितार्थ मान-सम्मान की रक्षा और व्यापारियों के आर्थिक हितों की सुरक्षा तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। पुलिसिया प्रताड़ना के विरुद्ध अब हम चुप नहीं बैठेंगे। सरकार तक हमारी बात पहुंची है हमारे अधिकारों को सरकार निश्चित ही मानवीय मूल्य समझकर हमारे हितों को उपलब्ध करवाने का कार्य करेगी।”डॉ. दीक्षान्त सोनी, प्रदेश प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष, स्वर्णकार महासभा (बून्दी)