VHP की हिंडोली प्रखंड बैठक बड़ोदिया गांव में सम्पन्न , आगामी राम जन्मोत्सव को लेकर विस्तार हुई चर्चा

विश्व हिंदू परिषद की हिंडोली प्रखंड बैठक बड़ोदिया गांव में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी राम जन्मोत्सव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी गांवों और समितियों में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई।बैठक में जिला मंत्री ने आह्वान किया कि हर गांव और हर समिति तक राम जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाए तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस पावन अवसर से जोड़ा जाए।साथ ही आगामी बजरंग दल वर्ग, विहिप वर्ग एवं दुर्गा वाहिनी वर्ग में जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने के लिए भी कहा गया, ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में भाग ले सकें।इस अवसर पर बजरंग दल विभाग सहसंयोजक भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन हमें धर्म, मर्यादा और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।साथ ही जिला सहसंयोजक द्वारा अधिक से अधिक मिलन केंद्र प्रारंभ करने पर जोर दिया गया, जिससे संगठन का कार्य गांव-गांव तक सशक्त रूप से संचालित हो सके।बैठक में प्रखण्ड मंत्री सूरज मेघवंशी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में राम जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने का संकल्प दिया बैठक में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के प्रखण्ड अध्यक्ष सत्यनारायण कुमावत,सह संयोजक हीरा लाल सैनी, भगवान प्रजापत,सुरक्षा परमुख जितेन्द्र सेन, विद्यार्थी परमुख ऋतुराज गौड, गौ रक्षा प्रमुख राजू सैनी,रवि सैनी, ओम शर्मा, प्रेम शंकर सैनी, धनराज सैनी, योगराज सैनी, ओमप्रकाश सैनी, सत्यनारायण सैनी, महावीर सैनी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *